R.O. No. 13952/23
R.O. No. 13952/23

कोरबा (news action editor ) प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल सीएम बनने के बाद पहली बार आज कोरबा प्रवास पर रहेंगे । लाइफ लाइन एक्सप्रेस के वृहद स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करने के साथ वे घंटाघर में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे ।सीएम के नगर आगमन को लेकर कांग्रेस में गुटबाजी की सुगबुगाहट सुनाई देने लगी है । हालाँकि सीएम का कार्यक्रम जिला प्रशासन का है । मगर जब भी पहले कोरबा में इस तरह के सीएम के दौरे हुए नगर में अभिनंदन स्वागत के पोस्टर पट जाते थे ।पार्टी के नेताओं में पोस्टर लगवाने की होड़ मच जाती थी ।मगर इसबार हालात जुदा है ।केवल जिला प्रशासन के बैनर पोस्टर ही दिख रहे हैं । अब जब नगरीय निकाय चुनाव को कुछ दिन शेष हैं । टिकट के दावेदार जोर लगा रहे हैं । इसके बाद सीएम आगमन को लेकर पोस्टर बैनर का सन्नाटा कहीं न कहीं गुटबाजी की ओर इशारा कर रही है । भले सच्चाई जो भी हो मगर मजे लेने और गुटबाजी का चश्मा पहने लोग इस विषय पर जमकर चटकारे जरूर ले रहे हैं ।

Spread the word

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *