R.O. No. 13952/23
R.O. No. 13952/23

कोरबा (editor news action)। शासकीय विभागों में तबादला शासन की एक प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया में जहां कई ईमानदार अफसर जिले से चले जाते है। वहीं घोटाले के आरोप झेल रहे अधिकारियों को नए जिले के रूप में अभयदान सा मिल जाता है। प्रदेश स्तर पर हुए तबादलों में कोरबा जिले के अधिकारी भी प्रभावित हो रहे है। इनमें से बात की जाए तो करतला सीईओ जीके मिश्रा जिन्होंने केन्द्रीय स्तर पर इनाम जीतकर कोरबा ही नहीं छत्तीसगढ़ का नाम देश में रोशन किया है। इस पुरस्कार के बाद उनका तबादला बिलासपुर कर दिया गया है। वहीं कुछ अन्य विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप झेल रहे अन्य जिले के अधिकारी को कोरबा भेजा जा रहा है। वहीं लंबे समय से जमे अफसर भी तबादला का इस बार शिकार हुए है। तबादलों की राजनीति की इन दिनों आमजन मानस में भारी जनचर्चा है।

Spread the word

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *