दिवाली
R.O. No. 13952/23

  रायपुर –   छत्तीसगढ़ में कारोबारियों के अनुसार धनतेरस पर 12 हजार करोड़ के कारोबार का अनुमान है। वहीं रायपुर के बाजारों में करीब 2000 करोड़ रुपए का कारोबार हो सकता है। सराफा, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर इस कारोबार के बड़े हिस्सेदार रहेंगे।

त्योहार को देखते हुए दुकानों और शोरूम में खास तैयारियां की गई हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनियों और दुकानों ने छूट, गिफ्ट और फाइनेंस की सुविधाएं भी दी हैं।

 

सुबह से ही बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। सदर बाजार, गोलबाजार, मालवीय रोड, जवाहर बाजार, पंडरी और एमजी रोड जैसे प्रमुख कारोबारी इलाकों में देर रात तक रौनक रहने की उम्मीद है।

सराफा बाजार में हल्के गहनों और सिक्कों की मांग

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा के चलते सराफा बाजार में सबसे ज्यादा उम्मीद है। इस बार सोने-चांदी की ऊंची कीमतों के बावजूद ग्राहकों का रुझान बना हुआ है।   हालांकि, बजट को ध्यान में रखते हुए लोग भारी गहनों के बजाय हल्के वजन की ज्वेलरी, सिक्के और छोटे आभूषण पसंद कर रहे हैं। पुराने गहनों को एक्सचेंज कर नए आभूषण खरीदने का विकल्प भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है।

राष्ट्रीय स्तर पर ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन ने धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषण और सिक्कों की बिक्री करीब 66 हजार करोड़ रुपए रहने का अनुमान जताया है। यह पिछले साल के मुकाबले लगभग 10% ज्यादा है।

Spread the word