amit sa
R.O. No. 13952/23

रायपुर-   छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नवा रायपुर पहुंचे। समारोह से पहले उन्होंने विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण किया। राज्योत्सव के समापन कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की राशि जारी की गई। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रदेश की विभूतियों को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।

नवा रायपुर में आयोजित इस समारोह में प्रदेश की संस्कृति, उपलब्धियों और विकास से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

Spread the word