ED ,,,
R.O. No. 13952/23
R.O. No. 13952/23

 

रायपुर-    में प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जांच तेज कर दी है। शुक्रवार सुबह से ही दोनों जांच एजेंसियों की अलग-अलग टीमों ने रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की। सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई से संबंधित इलाकों में हलचल बढ़ गई है।

 

रायपुर में 3 से 4 ठिकानों पर ED की कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर में ED की टीमों ने तीन से चार प्रमुख ठिकानों पर दबिश दी है। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों द्वारा वित्तीय लेन-देन, संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों और डिजिटल उपकरणों की जांच की जा रही है। जांच का उद्देश्य संबंधित मामलों में वित्तीय लेन-देन और संभावित अनियमितताओं से जुड़े साक्ष्य जुटाना बताया जा रहा है।

CGMSC और कोल लेवी मामले से जुड़े तार

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन (CGMSC) से जुड़े मामले और कोल लेवी प्रकरण की जांच के सिलसिले में की जा रही है। ED और EOW दोनों एजेंसियां अपने-अपने स्तर पर वित्तीय लेन-देन और कथित भ्रष्टाचार से जुड़े पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं।

अधिकारियों और कारोबारियों तक पहुंच सकती है जांच

कार्रवाई के दौरान दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। सूत्रों के हवाले से यह भी कहा जा रहा है कि जांच आगे बढ़ने पर कुछ प्रशासनिक अधिकारियों और कारोबारियों से पूछताछ हो सकती है। हालांकि, फिलहाल किसी नए नाम या गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

कई जिलों में जारी है कार्रवाई

रायपुर के अलावा बिलासपुर और राजनांदगांव में भी जांच एजेंसियों की टीमें अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई कर रही हैं। फिलहाल छापेमारी और जांच की प्रक्रिया जारी है। एजेंसियों की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही कार्रवाई के दायरे और बरामद दस्तावेजों के बारे में स्पष्ट स्थिति सामने आएगी।

Spread the word