भाजपा को विरोधियों से ज्यादा अपनों से खतरा

न्यूज एक्शन। कोरबा लोकसभा संसदीय सीट पर प्रत्याशी चयन के बाद से बवाल मचा हुआ है। पार्टी के बड़े नेता ऑल इज वेल कहते थे। एकजुट होकर चुनाव लडऩे की बात कह रहे हैं। मगर पार्टी के भितरखाने की मानें तो भाजपा को विरोधी दल से ज्यादा अपने ही दल के नेताओं से खतरा है। सूत्र बता रहे हैं कि इस बार भाजपा में जमकर गुटबाजी है। पार्टी के कुछ नेता ही जीत मेें रोड़ा लटकाने का काम कर रहे हैं। भाजपा अगर एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी तो मोदी लहर के बूते कोई भी चुनाव भी चुनाव जीतने का दम खम रखती है। ठीक इसी तरह कोरबा सीट पर भी मोदी का जादू चलने के साथ कमल खिल सकता है। चर्चा इस बात की है कि भाजपा गुटबाजी से जूझ रही है। ऐसे में कोरबा लोकसभा संसदीय क्षेत्र में शामिल सभी विधानसभा क्षेत्रों में इस तरह की स्थिति बनी हुई है।

Spread the word

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *