images
R.O. No. 13952/23
R.O. No. 13952/23

न्यूज एक्शन। अगर आप शराब पीकर वाहन परिचालन करते हैं तो सुधर जाएं। नशे में वाहन परिचालन करना हादसे का सबब तो बनता ही है। बार-बार अगर आप शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े जाएंगे तो आपका ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। ऐसे में अब कहा जा रहा है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करना शराबी चालकों को भारी पड़ेगा।
कलेक्टर किरण कौशल ने हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करने वाले, शराब पीकर या नशा कर वाहन चलाने वाले, ओवर स्पीडिंग और ओवर लोडिंग कर वाहन चलाने वाले तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वाले लोगों के विरुद्ध निरंतर कड़ी कार्रवाई करने का अभियान चलाने के भी निर्देश पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों को दिए है। कलेक्टर ने परिवहन अधिकारी को ऐसे प्रकरणों में लगातार तीन बार पकड़े जाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के साथ-साथ लाइसेंस रद्द करने निर्देशित किया है। कलेक्टर के आदेश के बाद लापरवाह चालकों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बाक्स
मदद करने वालों को मिलेगी सराहना
कलेक्टर ने सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले लोगों की सहायता करने वालों को भी प्रोत्साहित करने की जरूरत पर जोर दिया है। उन्होंने ऐसे गुड सेमेरिटन लोगों को जरूरी जानकारी देकर उनके जीवन रक्षक काम की सराहना करने की जरूरत बताते हुए लोगों को घायलों की सहायता के लिए किसी भी प्रकार की कानूनी जवाबदेही नहीं होने की जानकारी का प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए है।

Spread the word

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *