05
R.O. No. 13952/23
R.O. No. 13952/23

न्यूज एक्शन। पुलवामा हमले के जवाब में भारतीय वायु सेना ने पीओके में आतंकवादी संगठन जैश के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। भारतीय वायु सेना ने आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर 300 से अधिक आतंकियों को ढेर कर दिया है। भारतीय वायु सेना की इस कार्रवाई पर जिले की जनता काफी खुश है और जवानों को बधाई दे रही है। भाजपा के पदाधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं जवानों की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं। वायु सेना के जवाबी कार्रवाई को लेकर भाजपा द्वारा मंगलवार की शाम दीए जलाकर बहादुरी को सलाम किया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक चावलानी ने इस अवसर पर कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही हो सकता था। पुलवामा आतंकी हमले के बाद जनता के मन में भारी आक्रोश था। हम सरकार और जवानों को धन्यवाद देते हैं। वहीं इस जवाबी कार्रवाई से आतंकियों को कड़ा संदेश भी मिल चुका है। उन्होंने बताया कि वायु सेना की इस बाहदुरी को लेकर पुराना बस स्टैंड, कोसाबाड़ी चौकी एवं उनके कार्यालय में दीप जलाई जाएगी।

Spread the word

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *