करीब ढाई साल बाद राहुल गांधी छत्तीसगढ़ आएंगे..कांग्रेस अब संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी में जुट गई
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अब संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसी क्रम में जून महीने में कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi का छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित माना जा रहा है। लगभग ढाई साल बाद राहुल गांधी राज्य के दौरे पर आ सकते हैं। इससे पहले वे सितंबर 2023 में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ आए थे।जानकारी के मुताबिक, 21 जून से 30 जून के बीच रायपुर के चंपारण में कांग्रेस का बड़ा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाने की तैयारी है। इस शिविर में छत्तीसगढ़ के साथ ओडिशा के जिला कांग्रेस अध्यक्षों को भी शामिल किया जा सकता है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रस्ताव भेजा जा चुका है और अब राहुल गांधी के कार्यालय से मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है।कांग्रेस संगठन इस कार्यक्रम को आगामी चुनावों की तैयारी और जमीनी ढांचे को मजबूत करने के लिए बेहद अहम मान रहा है। हाल ही में नियुक्त 41 जिला कांग्रेस अध्यक्षों को शिविर में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें संगठन संचालन, बूथ मैनेजमेंट, जनसंपर्क और चुनावी रणनीति जैसे विषयों पर वरिष्ठ नेता मार्गदर्शन देंगे। शिविर में कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge के शामिल होने की भी संभावना जताई जा रही है।यह पूरा अभियान कांग्रेस के “संगठन सृजन अभियान” का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य 2025-26 के दौरान पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। कांग्रेस इसे गुजरात मॉडल पर आधारित संगठनात्मक पुनर्गठन बता रही है। इसके तहत बूथ से जिला स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर जवाबदेही तय करने पर जोर दिया जा रहा है।इसी अभियान के तहत 10 फरवरी 2026 को दिल्ली में छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्षों का राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मल्लिकार्जुन खड़गे ने की थी, जबकि राहुल गांधी ने भी इसमें अहम भूमिका निभाई थी। अब दूसरे चरण में अलग-अलग राज्यों में 10-10 दिन के प्रशिक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं, जिनमें छत्तीसगढ़ का प्रस्तावित शिविर भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।कांग्रेस की प्रमुख रणनीतियांबूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन को दोबारा सक्रिय करनाजमीनी कार्यकर्ताओं को नेतृत्व में आगे लानापर्यवेक्षकों के जरिए रायशुमारी कर पदाधिकारियों की नियुक्ति करना15 दिन में जिला, 30 दिन में ब्लॉक और 60 दिन में मंडल व बूथ समितियां गठित करनाएससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग को अधिक प्रतिनिधित्व देनाबिहार, छत्तीसगढ़, यूपी, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, गोवा, नागालैंड और मणिपुर जैसे राज्यों में अभियान को तेजी से आगे बढ़ाना।

