सर्व ब्राह्मण समाज हित में विभिन्न विषयों पर हुआ विचार विमर्श

मुंगेली 31 जनवरी। सर्व ब्राह्मण परिषद की बैठक इंदिरा केशव विप्र भवन में हुई। बैठक में सर्व ब्राह्मण समाज हित मे विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक में छत्तीसगढ़ सरयू पारीण ब्राह्मण सभा रतनपुर के अध्यक्ष बलराम पाण्डेय ने जानकारी देने पर रतनपुर में आयोजित होने वाले सरयूपारीण ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन के विषय मे भी चर्चा कर इच्छुक व विवाह योग्य युवक युवतियों को 7 फरवरी को श्री सिद्धिविनायक मंदिर रतनपुर जाने की अपील की गई। विप्र भवन में कमरा, सीढ़ी, बाउंड्रीवाल, गेट आदि निर्माण कराने हेतु चर्चा कर जिम्मेदारी दी गई। बैठक में गिरीश शुक्ला, प्रमोद पाठक, अवधेश शुक्ला, शैलेश पाठक, गणेश बाजपेयी, रामेश्वर तिवारी, आशीष मिश्रा, सुनील पाठक, स्वतंत्र मिश्रा, रोहित शुक्ला, स्वतंत्र तिवारी, संतोष पाठक, संजय तिवारी, सतीश तिवारी, आयुष शुक्ला, धीरज पाण्डेय, विभाष पाण्डेय, अनीश पाण्डेय, आदर्श प्रिंशु दुबे, छत्रपाल उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

Spread the word

You may have missed