चरस तस्करी में संलिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 16.8 ग्राम चरस जब्त

कोरबा। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। टी.पी. नगर क्षेत्र में चरस की अवैध बिक्री की सूचना पर दबिश देकर पुलिस ने दो आरोपियों को 16.8 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुनाल सलुजा (24 वर्ष, निवासी टी.पी. नगर) और तुषार लालवानी (निवासी ट्रांसपोर्ट नगर) के रूप में हुई है। आरोपियों से चरस के साथ बिक्री का लेखा-जोखा, रोलिंग पेपर और फिल्टर टिप भी बरामद किया गया।

मामले में थाना सिविल लाइन में अपराध दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में एएसपी नितीश ठाकुर सहित पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Spread the word

You may have missed