WhatsApp Image 2025-03-06 at 19.41.18_3fe02fc7
R.O. No. 13952/23

कलेक्टर न्यायालय में सुनवाई करते हुए अविधिमान्य होने के कारण की कार्यवाही

कोरबा 06 मार्च 2025. कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कलेक्ट्रेट न्यायालय में सुनवाई करते हुए श्री प्रेमदास पिता मंगलदास को अवैध रूप से प्राप्त शासकीय पट्टे को निरस्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भैंसमा तहसील के ढोंगदरहा निवासी आवेदक अमृत लाल पिता सखाराम द्वारा पट्टा निरस्त किये जाने हेतु शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसे न्यायालय कलेक्टर कोरबा में प्रकरण दर्ज कर विधिवत जांचोपरांत न्यायालयीन कार्यवाही करते हुए मौका स्थल में भौतिक कब्जा नहीं होने के कारण ग्राम-ढोंगदरहा प.ह.नं.-34 तहसील भैंसमा स्थित ख.नं. 571 रकबा 0.648 हे. भूमि पर श्री प्रेमदास पिता मंगलदास को प्राप्त अवैध शासकीय पट्टा को न्यायालय कलेक्टर कोरबा द्वारा निरस्त किया गया है।

Spread the word