
2160 रूपये नगदी व सटटापटटी, सहित कागज-पेन जप्त
कोरबा 21 जनवरी। विगत कुछ दिनों से बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में जुआ, सटटा पटटी खेलने की शिकायत मिल रही थी। जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री भोजराम पटेल के द्वारा इनके विरूद्ध कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया था।
इसी तारतम्य में अति.पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा एंव नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लितेश सिंह के मार्गदर्शन में जुआरियों के गतिविधियों पर लगातार निगरानी की जा रही थी। 21 जनवरी 2022 को मुखबीर के जरिये थाना प्रभारी बांकीमोंगरा निरीक्षक राजेश जांगड़े को खबर मिली कि बनवारी साईड के पास कुछ सटोरी लोग सटटा पटटी कागजात के माध्यम से रूपये पैसे का दांव लगाकर सटटा खेल रहें हैं । सूचना पर तत्काल टीम रवाना कर सूचना के अनुसार घेरा बंदी किया गया। मौके पर बनवारी साईड आम रोड के पास दबीस देने पर कुछ सटोरी मौके से पुलिस को देखकर फरार हो गये। मौके पर 02 सटोरी को पकड़ा गया। सटोरियों से कुल 2100 रूपये नगद ए सटटा पटटी का कागजात जप्त किया गया। इनके विरूद्ध थाना बांकीमोंगरा 4 क जुआ एक्ट कायम कर कार्यवाही की गई है । जुआरियों में छोटे लाल पिता अगनु राम जाति सतनामी उम्र 35 साल, भरत लाल पिता केदारनाथ जाति साहू उम्र 61 साल सभी साकिनान, बनवारी साईड थाना . बांकीमोंगरा।
