विवेकानंद सेवा सदन में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी ने किया ध्वजारोहण

कोरबा 15 अगस्त। स्वयंसेवी संस्था सेवा भारती द्वारा संचालित विवेकानंद सेवा सदन में भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी ने आज झंडा रोहण किया।

झंडारोहण समारोह के मुख्य अतिथि गोपाल मोदी ने इस अवसर पर देश की स्वाधीनता के लिए किए गए संघर्ष का उल्लेख किया। उन्होंने देश की स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए और सन 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक से योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने सेवा भारती के कार्यों की प्रशंसा भी की। इस मौके पर सेवा भारती के पदाधिकारी और स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Spread the word

You may have missed