रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी, केन्द्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

कोरबा 09 मार्च। शहर में घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में 8 मार्च को टीपी नगर चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। इस दौरान जिला शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनोज चौहान, श्याम सुंदर सोनी, विकास सिंह , महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, संजू पैकरा ,पालूराम साहू , मनीष शर्मा, सुखसागर निर्मलकर ,गिरधारी बरेठ, तोपचंद बैरागी, रमेश वर्मा ,पन्ना अमित,बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

Spread the word

You may have missed