WhatsApp-Image-2024-08-13-at-20.49.07_922e0898
R.O. No. 13952/23
R.O. No. 13952/23

‘साय वही जो साया दे’ – कैलाश खेर

सुप्रसिद्ध गायक श्री कैलाश खेर ने बताया मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नाम का अर्थ, कहा- यथा नाम तथा गुण

रायपुर 13 अगस्त 2024. मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज यहां उनके निवास में सुप्रसिद्ध गायक श्री कैलाश खेर ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री कैलाश खेर का छत्तीसगढ़ आने पर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान श्री कैलाश खेर ने अपने चिर-परिचित अंदाज में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के शुभ नाम की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि ‘साय वही जो साया दे’। मुख्यमंत्री श्री साय यथा नाम तथा गुण हैं। उल्लेखनीय है कि श्री कैलाश खेर आज राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में एक कार्यक्रम में शरीक होने छत्तीसगढ़ आये हैं।

Spread the word