बिग ब्रेकिंग: नूतनसिंह ठाकुर चुने गए सभापति, बहुमत के बाद भी औंधेमुंह गिरी भाजपा

कोरबा। नगर पालिका निगम कोरबा के सभापति के प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के बागी प्रत्याशी नूतन सिंह ठाकुर सभापति चुन लिए गए हैं। नूतन सिंह ठाकुर को 67 में 33 वोट मिले, जबकि हितानंद अग्रवाल को 16 और अब्दुल रहमान को 18 वोट मिले। भाजपा को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा है।

आपको बता दें कि 67 पार्षदों के नगर निगम कोरबा में भारतीय जनता पार्टी के 45 पार्षद जीत कर आए हैं। इसके अलावा 11 पार्षद कांग्रेस के और 11 पार्षद निर्दलीय चुने गए हैं। विशाल बहुमत के बावजूद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की यह हार न केवल अप्रत्याशित है बल्कि बिल्कुल ऐसा है जैसे भारतीय जनता पार्टी औंधेमुंह गिर गई है।

Spread the word

You may have missed