पर्यावरण संतुलन के लिए हरियर धरती ने लगाए पौधे

कोरबा 07 जून। कोरबा के रेलवे कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत रेल अधिकारियों और कर्मचारियों की संस्था हरियर धरती में विश्व पर्यावरण दिवस पर बड़ी संख्या में पौधे लगाए। इसमें अधिकांशत उन पौधों को शामिल किया गया जो गर्मी के मौसम में ज्यादा ऑक्सीजन देने के साथ हवा की स्थिति को बनाए रखते हैं।

हरियर धरती पिछले कर्मचारी कल्याण के साथ-साथ कम्युनिटी वेलफेयर और पर्यावरण के मामले में काम कर रही है। संस्था की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर भूजल स्तर की बेहतरी व पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए कोशिश की गई। इस दौरान न्यू रेलवे कॉलोनी साबित आसपास से बड़े विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए गए। इस काम को रेल अधिकारी और कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिजनों ने पूरा किया। उनके द्वारा सुनिश्चित किया गया कि जो पौधे लगाए गए हैं उनकी सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय रेल प्रबंधक, स्टेशन मास्टर, यार्ड मास्टर सहित मेकेनिकल, सिग्नल, इलेक्ट्रिकल व अन्य लिंक के अधिकारी-कर्मचारी और उनके परिजन शामिल हुए।

Spread the word

You may have missed