26-kr-5
R.O. No. 13952/23
R.O. No. 13952/23

कोरबा 26 फरवरी। कोरबा जिलान्तर्गत विकासखंड करतला के वनांचल ग्राम पंचायत तुमान में आयोजित अखंड नवधा रामायण प्रतियोगिता में 24 मानस मंडलियों ने भाग लिया। इसमें प्रवचनकर्ता ग्राम डुडग़ा निवासी जगराम डिक्सेना प्रथम स्थान पर रहे।
श्री डिक्सेना ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का वृतांत छत्तीसगढ़ी शैली में प्रस्तुत किया। इनके शैली से प्रभावित होकर आयोजन मंडली ने उन्हें आयोजन समिति की ओर से प्रशस्ति पत्र, नकद राशि, श्रीफल, शाल से सम्मानित किया। इससे पूर्व दीपका में आयोजित अखंड नवधा रामायण में श्री डिक्सेना ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने ग्राम व क्षेत्र का नाम रोशन किया था।

इस अवसर पर भाजपा नेता राजेश यादव ने कहा जगराम डिक्सेना का रामायण के प्रति प्रेम व कथा शैली अद्भुत है। वर्तमान परिदृश्य में धर्म के प्रति स्नेह बहुत बड़ा पुण्य का काम है। विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय पदाधिकारी व करतला निवासी विनय मोहन परासर ने बताया कि हमारे करतला विकासखंड में अपना प्रवचन प्रस्तुत कर क्षेत्र के जन मानस में श्री रामायण के प्रति प्रेम भावना को उत्साह के साथ मान बढ़ाया है। भाजयुमो के अजय कंवर ने बताया कि जगराम डिक्सेना की प्रस्तुति ने समस्त हिंदू समाज को गौरवान्वित किया है। ग्राम पंचायत धवाईपुर की उप सरपंच सुनीता यादव ने प्रथम आने पर शुभकानाएं प्रेषित की है साथ ही आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया है जिन्होंने तन-मन-धन लगाकर इस पुनीत कार्य को पूरा किया है।

Spread the word