जयप्रकाश बने यूथ इंटक प्रदेश अध्यक्ष


कोरबा। बालको इंटक के महासचिव जयप्रकाश यादव को छत्तीसगढ़ इंटक प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नई दिल्ली में इंटक संघ के मुख्यालय में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी, यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह गाबा एवं छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष संजय कुमार सिंह की उपस्थिति में जयप्रकाश यादव को नियुक्ति प्रदान की गई है। श्री यादव ने संघ द्वारा दिए गए दायित्व को पूरी ईमानदारी से निर्वहन करने की बात कही है। वहीं उन्हें प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने से उनके समर्थकों व कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।

Spread the word

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *