Screenshot_2024-05-30-15-49-05-11_7352322957d4404136654ef4adb64504_copy_310x476-2-195x300-1
R.O. No. 13952/23
R.O. No. 13952/23

बिलासपुर. तखतपुर थाना इलाके में ग्राम बीजा के कोटवार ने जमीन कब्जे को लेकर हुए विवाद में पूर्व महिला सरपंच के उपर ट्रैक्टर चढ़ा कर हत्या करने की कोशिश की साथ ही साथ जमकर मारपीट भी की। महिला बालका कोल को गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि कोटवार वीरेंद्र रजक गांव की आबादी जमीन पर कब्जा करने पहुंचा था। मारपीट के बाद पुलिस ने कोटवार समेत 5 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें ट्रैक्टर से कोटवार द्वारा महिला को कुचलने का प्रयास करते हुए साफ देखा जा सकता है। आक्रोशित लोगों ने घटना को लेकर तखतपुर थाने का घेराव भी कर दिया। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कोटवार वीरेंद्र रजक के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया है।

Spread the word