कोसाबाड़ी में दुकान की शीट काटकर चोरों ने किया हजारों का सामान पार

कोरबा 09 जुलाई। नगर के कोसाबाड़ी चौराहे के पास पिछली रात चोरी हो गई। अज्ञात तत्वों ने एक डेली नीड्स शॉप को निशाना बनाया। यहां की शीट काटकर चोरों ने काफी सामान पार कर दिया। सिविल लाईन पुलिस को इस बारे में अवगत कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

सिविल लाईन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोसाबाड़ी मुख्य मार्ग पर चोरी की यह घटना देर रात को हुई। चोरों ने भवानी डेली नीड्स को टारगेट किया। पिछले कुछ वर्षों से शिवशंकर निर्मलकर के द्वारा इसका संचालन किया जा रहा था। शनिवार को दिन भर व्यवसाय करने के बाद रात्रि 9.30 बजे के आसपास शटर ऑफ कर संचालक अपने घर चला गया। अगले कुछ घंटो में क्या होने वाला है, इसका उसे कतई आभास नहीं था। मध्य रात्रि को अज्ञात तत्वों ने दुकान की शीट काटी और भीतर प्रवेश करने के साथ बड़ी मात्रा वहां रखा उपयोगी सामान पार कर दिया। जिसकी कीमत हजारों में बताई गई है। आज सुबह संचालक को इस बारे में जानकारी। उसने जायजा लिया तो वस्तुस्थिति स्पष्ट हुई। मामले के बार में सिविल लाईन पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस की टीम ने यहां पहुंचकर मुआयना किया। कारोबारी से पता किया जारहा था कि क्या-क्या सामान और नगदी रकम यहां से पार हुई है। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीव्ही कैमरे के फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश करने की बात कह रही है।

Spread the word

You may have missed