कोरबा 10 मार्च। कोरबा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सरोज पाण्डेय ने कटघोरा विधानसभा क्षेत्र का दौरा शुरू कर दिया है। आज उनके कुसमुण्डा पहुंचने पर अजा मोर्चे की प्रदेश मंत्री सुनिता पाटले, रेवती साहू, मुकूल कर्ष, लखन राठौर,लक्ष्मीकांत जगत, मनीष मिश्रा, हनुमान पाण्डेय के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।

इसके बाद सरोज पाण्डेय दीपका में आयोजित बैठक में शामिल होंगी। यहां पर अरूणीश तिवारी, नरेश टण्डन सूर्यप्रकाश शर्मा, राजू प्रजापति के नेतृत्व में स्वागत किया जायेगा। कटघोरा में धन्नू दुबे, राजेंद्र टण्डन, उत्तम रंधावा, समजीत सिंह, अनुराग दुहलानी, जय गर्ग, विवेक मार्केण्डे, किशन केशरवानी स्वागत की तैयारी में जुटे हुए है। इसके बाद हरदीबाजार मंडल में बैठक ली जायेगी। यहां पर हरीश थरवानी, छतलाल यादव, तुलेश्वर राठौर के नेतृत्व में स्वागत होगा।

Spread the word

You may have missed