कुसमुंडा खदान के पास मिली महिला की अधजली लाश.. हफ्ते भर में दूसरी घटना

कोरबा 09 जून. कुसमुंडा खदान के पास ग्राम खोडरी रिसदी में एक अज्ञात महिला की अधजली लाश देखे जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार सुबह ग्राम खोडरी के रिसदी सुंदरहा नाले के पास एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न हालत में शव देखा गया। उक्त महिला की साड़ी भी जली हुई है। महिला की पहचान नही हो सकी है। ग्रामीणों द्वारा कुसमुंडा पुलिस को घटना की सूचना दी गई। ग्राम रिसदी से लगभग 500 मीटर की दूरी पर सुनसान इलाके में नाले से लगे झाड़ियों के बीच उक्त अज्ञात महिला का शव मिला। सुचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जाँच शुरू की। आस पास के रहवासियों की मदद से महिला की शिनाख्ती का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर जांच कर रही है। जांच उपरांत ही पूरे मामले का खुलासा होगा।

Spread the word

You may have missed