एकलव्य आवासीय छुरी विद्यालय में विद्यार्थी को दी गई क्षय रोग की जानकारी

कोरबा 15 सितंबर। कोरबा जिले में क्षय मुक्त भारत अभियान के लक्ष्य को लेकर पिरामल स्वास्थ्य के जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह ने एकलव्य आवासीय विद्यालय छुरी कला में विद्यार्थीयो को क्षय रोग के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी।

इसमें बताया गया कि क्षय रोग एक संक्रामक बीमारी है, जो हवा के माध्यम से सक्रिय जीवाणु एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को संक्रमित करते हैं। मुख्य रूप से क्षय दो प्रकार के होते हैं पल्मोनरी व एक्स्ट्रा पल्मोनरी क्षय रोग से संक्रमित व्यक्ति में लक्षण के रूप में लगातार दो सप्ताह तक खांसी, शाम को तेज बुखार आना, भूख कम लगना, लगातर वजन घटना, छाती में दर्द होना, रात को पसीना आना, बलगम के साथ खून आना आदि लक्षण दिखते हैं।

ईलाज की जानकारी देते हुए बताया गया कि इस बीमारी का सभी शासकीय व निजी चिन्हित अस्पतालों में निःशुल्क इलाज होता है। कम से कम छः माह तक इसकी औषधि का सेवन करने से छुटकारा पा सकते हैं। शिक्षित एवं समझदार व्यक्ति राष्ट्र का भविष्य होते हैं। इसलिए बच्चों को समझाया गया। प्रधानाचार्य अरशद अहमद ने सभी छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि अपने आसपास के लोगों को इसके प्रति जागरुक करने प्रयास करें।

Spread the word

You may have missed