साहित्यकारों द्वारा दीपावली मिलन समारोह आयोजित

संगीत के साथ गजलों की प्रस्तुति की चितरंजन ने

कोरबा 15 नवम्बर। कोरबा के पंडित मुकुटधर पांडेय साहित्य भवन में साहित्यकारों के द्वारा दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। विद्यादायिनी देवी सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर विशेष रूप से आमंत्रित चितरंजन कर ने केवल कृष्ण पाठक की गजलों को संगीत के साथ प्रस्तुत किया। साहित्य प्रेमियों ने इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।

भगवान श्री राम के लंका विजय के बाद अयोध्या वापसी पर स्वागत सहित अनेक मान्यताओं को लेकर दीपावली पर्व कार्तिक अमावस्या को मनाया गया। किसी के साथ दीपावली मिलन समारोह की श्रृंखला शुरू हो गई है। कोरबा के साहित्य भवन में स्थानीय रचनाकारों के द्वारा दीपावली मिलन समारोह रखा गया। पूजा अर्चना और अतिथियों के स्वागत के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर जाने-माने गजल गायक चितरंजन कर के द्वारा केवल कृष्ण पाठक की रचनाओं की संगीतमय प्रस्तुति की गई। परिसर में उपस्थित श्रोताओं ने इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। गजलों की रचना करने वाले साहित्यकार केवल कृष्ण पाठक ने बताया कि बालकों में सेवा कल के दौरान उन्होंने साहित्य क्षेत्र में काम किया। उनकी 15 रचनाओं पर आधारित संकलन प्रकाशित हुआ है। साहित्य समिति के सचिव डॉक्टर कृष्ण कुमार चंद्रा ने बताया कि दीपावली मिलन पर इस बार अभिनव कार्यक्रम किया गया। इसमें भाषाविद और संगीतकार चितरंजन कर की सुमधुर आवाज में गजल प्रस्तुति सुनने का अवसर प्राप्त हुआ। साहित्य भवन में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में संरक्षक कमलेश यादव सहित यूनुस दानियालपुरी, दिलीप अग्रवाल, व साहित्यकार उपस्थित थे।

Spread the word

You may have missed