लैंको अमरकंटक पॉवर प्लांट के डिप्टी मैनेजर की लाश फांसी के फंदे पर मिली

कोरबा 18 दिसंबर। लैंको अमरकंटक पॉवर प्लांट के डिप्टी मैनेजर की लाश आज फांसी के फंदे पर संयंत्र के कंट्रोल रूम में मिली है। घटना की जानकारी के बाद जहां संयंत्र परिसर में सनसनी फैल गयी, वही इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना के कारणों की तफ्तीश कर रही है।
मामला उरगा थाना क्षेत्र के पताड़ी का है। यहां लैंको अमरकंटक पॉवर प्लांट में आपरेशन विभाग में डिप्टी मैनेजर के पद पर 34 वर्षीय सत्यव्रत बराल कार्यरत था। मूलतः उड़ीसा के पाथुरिया साही मार्केट चौराहपुरी का रहने वाला सत्व्रत कोरबा में ही रहकर पॉवर प्लांट में काम कर रहा था। बताया जा रहा कि शुक्रवार को नाईट शीफ्ट की डयूटी में रात 8ः30 बजें सत्यव्रत काम पर पहुंचा था। आज सुबह संयंत्र के कर्मचारी जब कंट्रोल रूम के पास पहुंचेए तो उन्होने सत्यव्रत की लाश फांसी के फंदे पर लटकते हुए देखी। जिसके बाद घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दिया गया।
पुलिस ने घटनास्थल में पहुंचकर लाश को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही पुलिस इस पूरे घटनाक्रम पर संयंत्र के अधिकारी और कर्मचारियों से पूछताछ करने के साथ ही परिवार के लोगों से जानकारी जुटा रही है। मृतक सत्यव्रत ने आत्महत्या की या फिर उसके साथ कोई हादसा हुआ घ् ये पुलिस के लिए अभी जांच का विषय है। फिलहाल पुलिस इस पूरे घटना को आत्महत्या से जोड़कर देख रही हैए और आत्महत्या के पीछे प्रबंधन या फिर पारिवारिक कारण थाए इसकी जांच कर रही है।

Spread the word

You may have missed