प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय कल पहुँचेंगे मुंगेली.. प्रशिक्षण शिविर में होंगे शामिल

शुभांशु शुक्ला, मुंगेली।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय शनिवार को मुंगेली पहुँच रहे हैं, वे भारतीय जनता पार्टी के मुंगेली नगर मण्डल, जरहागांव मण्डल व लोरमी मण्डल के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे।
जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय प्रातः 9 बजे रायपुर से मुंगेली के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद 11 बजे जिला भाजपा कार्यालय मुंगेली में आयोजित अखिल भारतीय प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन करेंगे। इसके बाद 12:30 बजे जरहागांव के समरसता भवन में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। जरहागांव में भोजन उपरांत 3 बजे लोरमी के प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र में उपस्थित होकर रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके साथ क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले उपस्थित रहेंगे।

Spread the word

You may have missed