
कोरबा 6 मार्च। अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह राठौर ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के एकजूटता व सामंजस्य से ही संगठन आगे बढता है। भारतीय मजदूर संघ बीएमएस ने सदैव मजदूर उद्योग व राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखा है। कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन देश में नंबर वन स्थान पर है। इसे आगे भी बरकरार रखने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं पर ही है।
शहीद भगत सिंह कालोनी स्थित भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन, बिलासपुर भामसं के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में टिकेश्वर सिंह ने उक्त बात कही। राठौर जी के सम्मान में एक सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ का नागपुर में आयोजित 18 वें त्रैवार्षिक अधिवेशन में भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन, बिलासपुर के वर्तमान अध्यक्ष, कुसमुंडा क्षेत्र में कार्यरत टिकेश्वर सिंह राठौर को अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ महासंघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया था। इस पर संघ से संबंधित कोरबा जिला के सभी औद्योगिक इकाइयों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित किया। समारोह में भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन बिलासपुर के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने टिकेश्वर सिंह सम्मान कर स्वागत किया। इस दौरान प्रमुख रूप से राधेश्याम जायसवाल, उद्योग प्रभारी, भारतीय मजदूर संघ, नवरतन बरेठ, जिला मंत्री बीएमएस अशोक कुमार सूर्यवंशी महामंत्री बीकेकेएमएस बिलासपुर, संजय सिंह संगठन मंत्री, वेद प्रकाश शर्मा क्षेत्रीय जेसीसी सदस्य, शैलेंद्र सिंह, गौतम चटर्जी, राजेंद्र यादव, दादूलाल राठौर, श्रीनिवास स्वाई, बाबूलाल चंद्रा, आनंदराम देवांगन, संजय सिंह, नलिंद्र सिंह, शुभाशीष भौमिक, रंजय सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इनके अलावा मुख्यालय कोरबा, मानिकपुर व केंद्रीय कर्मशाला के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ सदस्य व मानिकपुर में कार्यरत ठेका मजदूर भी काफी संख्या में शामिल रहे।

