कांग्रेस प्रवेश को जकांछ नेता फूलसिंह राठिया ने बताया अफवाह-देखिए वीडियो

न्यूज एक्शन। जकांछ नेता फूलसिंह राठिया के कांग्रेस प्रवेश की चर्चा चल रही है। जिसे फूलसिंह राठिया ने कोरी अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कि वे किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं। न ही भाजपा और न ही कांग्र्रेस में। जकांछ पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ा था। पार्टी ने उन्हें टिकट दिया था। जब तक कार्यकर्ताओं से सलाह नहीं लूंगा तब तक किसी पार्टी में नहीं जाउंगा। ज्ञात रहे कि जोगी कांग्रेस ने रामपुर विधानसभा सीट से फूलसिंह राठिया को टिकट दिया था। इस सीट पर जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी फूलसिंह राठिया ने अपना दबदबा दिखाया था। हालांकि वे चुनाव हार गए। परंतु वे दूसरे स्थान पर रहते हुए लगभग 48 हजार वोट हासिल करने में कामयाब हुए थे। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी श्यामलाल कंवर तीसरे पायदान पर रहे थे। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में फूलसिंह राठिया का मजबूत जनाधार है। जिसे देखते हुए उनके कांग्रेस प्रवेश की चर्चाएं चल रही हैं। इन चर्चाओं पर फूलसिंह राठिया ने विराम लगा दिया है। फूलसिंह राठिया ने न्यूज एक्शन के कार्यालय में इस संबंध में चर्चा की।
देखिए वीडियो…..


—-

Spread the word

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *