रूस- यूक्रेन युद्ध समाप्त करने कीव को भी वार्ता में शामिल किया जाएगा: व्लादिमीर पुतिन

मॉस्को। यूक्रेन युद्ध खत्म करने की संभावनाओं को लेकर सऊदी अरब में हुई रूस-अमरीका की वार्ता पर जहां यूरोप और यूक्रेन सवाल उठा रहे है, वहीं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि तीन वर्ष से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए कीव को भी वार्ता में शामिल किया जाएगा। पुतिन ने सऊदी अरब में हुई मीटिंग को महत्वपूर्ण बताया है।

उन्होंने कहा कि वार्ता की सफलता मॉस्को और वाशिंगटन के बीच विश्वास के स्तर पर निर्भर होगी, जो बाइडेन सरकार के समय नहीं थी। वार्ता से दूर रखने पर यूक्रेन और यूरोपीय संघ ने चिंता जताई है। उन्हें डर है कि रूस-अमरीका के बीच होने वाले समझौते में उनकी महत्वपूर्ण सुरक्षा चिंताओं को नजरअंदाज किया जा सकता है। इस पर पुतिन ने कहा, यदि वे (यूक्रेन) चाहता है, तो वार्ता की टेबल पर आने को तैयार रहें।

उधर, क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव का कहना है कि पुतिन यूक्रेन में संघर्ष के समाधान के लिए जेलेस्की से बातचीत करना चाहते हैं। हालांकि रूसी नेता ने जेलेंस्की की वैधता पर सवाल उठाया है। पेस्कोव का कहना है, गंभीर चर्चा के लिए समझौतों का कानूनी ढांचा होना चाहिए, क्योंकि जेलेंस्की की वैधता पर भी सवाल उठ सकते हैं। रूस का कहना है कि • जेलेंस्की का कार्यकाल मई में खत्म हो चुका है, जबकि यूक्रेन स्पष्ट कर चुका है कि जेलेंस्की की सत्ता युक्रेन के मौजूदा मार्शल लॉ के तहत कायम है।

वार्ता की आड़ में संबंधों पर जोर

रियाद में हुई वार्ता भले ही यूक्रेन युद्ध में शांति समझौते को लेकर हुई, लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक इससे रूस-अमरीका संबंध सुधारने के अवसर के रूप में देख रहे हैं। वार्ता में शामिल रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यह कहा भी था कि दोनों देशों के बीच पूर्ण सहयोग के विस्तार के लिए तैयार हुए हैं। उन्होंने कहा, दोनों देशों ने आर्थिक सहयोग की राह में बाधाओं को भी दूर करने के पर बातचीत की है।

Spread the word

You may have missed