कोरबा 17 मई। सीएसईबी पुलिस चौकी अंतर्गत चारपारा कोहडिय़ा मोड़ पर आज सुबह दो कार के बीच भिड़ंत हो गई। इस घटना में दो लोग बूरी तरह से घायल हो गए। पीडि़तो कों अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 9 बजे यह घटना हुई। एक कार में सवार लोग कटघोरा की तरफ जा रहे थे और दूसरी कार कोरबा आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि दोनों वाहनों की गति बहुत ज्यादा थी। ऐसे में कोहडिय़ा मोड़ पर आने के साथ दोनों वाहनों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। घटना में दो लोग घायल हो गएए जो कटघोरा की तरफ जाने वाली कार में सवार थे। घटना की जानकारी मिलने पर सीएसईबी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। जानकारों ने बताया कि यहां पर संबंधित लोगों ने अनावश्यक बहसबाजी की और चलते बने। बाद में घायलों को अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की। पुलिस के द्वारा दुर्घटना को अंजाम देने वालों के विरूद्ध लापरवाही पूर्वक एक्सीडेंट करने का प्रकरण रजिस्टर्ड किया गया है।

Spread the word

You may have missed