
कोरबा 08 जनवरी। वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन देवांगन से शासकीय अधिकारी छत्तीसगढ़ विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन के वितरण शाखा कोरबा संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की।
इस दौरान बिजली कर्मियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधि मंडल में राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रांतीय पदाधिकारी प्रांतीय सह संगठन सचिव पीके पाठक, प्रांतीय सदस्य यूके श्रीवास्तव, एलएन यादव कोरबा वितरण शाखा अध्यक्ष सम्मेलाल श्रीवास, संरक्षक उचित प्रसाद दुबे, छेदीलाल चौहान, सचिव घनश्याम गवेल, कोषाध्यक्ष प्रकाश सिंह राठौर, सह कोषाध्यक्ष पंकज सिंह, उपाध्यक्ष मोहम्मद नासिर खान, संगठन सचिव लक्ष्मी प्रसाद यादव, संगठन प्रवक्ता कौशल प्रसाद साहू, राजेश बंजारे, ध्रुव केवट, कार्यालय सचिव कुशल सोनवानी, जेनरेशन शाखा संरक्षक एनके राठौर कार्यकारिणी अध्यक्ष गेंद राम साहू, सचिव मुरलीधर सोनिकर, कार्यकारिणी सदस्यों में धीरेंद्र बरेठ, हेम प्रकाश सोनवानी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

