एचटीपीएस से सेवानिवृत्त हुए चार कर्मचारियों को दी गई भावपूर्ण विदाई

कोरबा 01 जनवरी। हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम से माह दिसंबर 2025 में कनिष्ठ पर्यवेक्षक बजरंग लाल चंद्रा व घनश्याम प्रसाद साहू, संयंत्र सहायक श्रेणी-एक बलवंत सिंह, संयंत्र परिचारक श्रेणी-दो प्रसाद सेवानिवृत्त हो गए।सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को पॉवर कंपनी परिवार की ओर से भावपूर्ण विदाई दी गई।

इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष मुख्य अभियंताएचके. सिंह ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए पॉवर कंपनी की ओर से आभार जताया। मुख्य अभियंताएचके. सिंह के हाथों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृतिचिह्न व सेवा प्रमाण-पत्र भेंट किया गया। समारोह में विशिष्टि अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंताआरके. पांडे,एके शाह, केएनबी. राव, एसके. पंड्या और एससी. पाठककी गरिमामयी उपस्थिति रही। श्रम कल्याण केंद्र (जूनियर क्लब) में आयोजित दीर्घ सेवा सम्मान समारोह मेंमुख्य अभियंताएवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सेवानिवृत्तकर्मचारियों को स्वस्थ व सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने 39 वर्ष के दीर्घ कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया गया। कर्मचारियों के जीवन परिचय का उल्लेख करते हुए कार्यक्रम का संचालन कल्याण अधिकारी सुरेश सिंह कंवर द्वारा किया गया। दीर्घ सेवा सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी और सेवानिवृत्तों के परिजन उपस्थित रहे।

Spread the word

You may have missed