R.O. No. 13952/23
R.O. No. 13952/23

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच खबर आई है कि सीएम भूपेश बघेल के ओएसडी और पीएसओ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी स्वयं सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी है।
सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है कि मेरे ओएसडी और पीएसओ कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। मेरी रिपोर्ट इस समय निगेटिव है लेकिन मैं एहतियातन अगले चार दिन आइसोलेशन में रहूंगा। संकट का समय है कृपया सभी लोग सावधानी बरतते रहें।

