आगजनी की घटना के लिए निगम प्रशासन जिम्मेदार : आप

कोरबा 25 जून। आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने टीपी नगर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में हुई भीषण आगजनी की घटना के लिए निगम प्रशासन को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

आप के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद मिरी, प्रदेश सचिव विशाल केलकर, महिला शाखा की जिलाध्यक्ष रिद्धिमा सिन्हा ने घटनास्थल का जायजा लिया। उसके बाद अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना। उन्होंने नर्सिंग होम के संचालक की प्रशंसा की, जिन्होंने मुफ्त इलाज की व्यवस्था की है। हादसे में 3 लोगों की मृत्यु होने पर समझना भी जताई। इस मौके पर आनंद सिंह, संतोष सिंह, गौरव यादव, अमित उपाध्याय आदि रहे।

Spread the word

You may have missed