प्रेस क्लब गेवरा-दीपका में कार्यकारिणी का हुआ गठन, मनोज बने अध्यक्ष

कोरबा 21 नवम्बर। कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में प्रेस क्लब गेवरा-दीपका का चुनाव गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमे सर्वसम्मति से मनोज महतो अध्य्क्ष चुने गए। सचिव हेमचंद सोनी, कोषाध्यक्ष राजेश साहू, उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, संतोष गुप्ता, अशोक यादव, विष्णु द्विवेदी बनाए गए संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी देवेंद्र खरे और धरम तिवारी को दी गयी, तो रोहित जायसवाल को विधिक सलाहकार बनाया गया है।

प्रेस क्लब गेवरा दीपका का छत्तीसगढ राज्य सोसाइटी राजिस्त्रीकरण अधिनियम1973 के तहत पंजीयन किया गया है और पंजीयनोपरांत यह चुनाव किया गया। क्लब ने संरक्षक तनवीर अहमद, वाहिद सिद्धिकी, अरुणीश तिवारी, अनूप यादव दिलीप सिंह एवं रामकुमार कंवर को बनाया है। शेष अन्य सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में स्थान दिया गया है जिसमे शेत मसीह, ललित महिलांगे, हितेश अग्रवाल, दिनेश भगत, चेतन सूर्या, राजेश चौहान, राजेश यादव, दीपक जायसवाल, दिनेश दुबे आदि शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन शेत मसीह ने किया और आभार प्रदर्शन हेमचंद सोनी ने किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में नवनियुक्त प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज महतो ने कहा कि प्रेस क्लब के सभी सदस्य मेरे हाथो के उंगलियां के समान है सबको साथ लेकर चलूंगा किसी से कोई पक्षपात नही होगा सभी कार्य पारदर्शिता के साथ किए जाएंगे, सबको बराबर का सम्मान मिलेगा। उन्होंने पूर्व कार्यकारिणी द्वारा किए गए कार्यों की भी प्रशंसा की। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन नवनियुक्त सचिव हेमचंद सोनी ने किया।

Spread the word

You may have missed