सुमेधा में चोरों ने मकान को बनाया निशाना, 50 हजार का सामान पार

कोरबा 20 मई। नगर निगम और बांकीमोंगरा पुलिस थाना क्षेत्रांतर्गत आने वाले सुमेधा में चोरों ने पिछली रात्रि चोरी की घटना को अंजाम दिया। एक मकान को निशाना बनाते हुए बर्तन और अन्य सामान पार कर दिए गए। मकान मालिक को हजारों रूपए का फटका पड़ा है। मामले की एफआईआर बांकीमोंगरा थाने में दर्ज करायी गई है।

इंदिरा नगर जमनीपाली में सुनील भटपहरे का परिवार निवासरत है। इसका एक पुराना मकान सुमेधा में है। जहां पर परिजन पहले रहा करते थे। मौके पर घरेलु उपयोग के काफी सामान मौजूद है। बताया गया कि समय.समय पर इस मकान में लोगों का आना जाना लगा रहता है। चोरों ने रैकी करने के साथ गत रात्रि जिस मकान को निशाना बनाया। मुख्य द्वार का ताला और खिड़की को तोडऩे के साथ चोरों ने भीतर प्रवेश कर बड़ी संख्या में बर्तन और दीगर सामान समेट लिया। घटना को अंजाम देकर चोर उचक्के यहां से भाग निकले। आज सुबह सुमेधा बस्ती में रहने वाले लोगों की नजर सुनील के इस मकान में पड़ी। उन्होंने इस बारे में मकान मालिक को अवगत कराया। कुछ देर बाद सुनील यहां पहुंचा तो वह यह देखकर चौक गया कि चोरों ने बड़ा कारनामा किया है। उसके यहां पहुंचने पर आसपास के लोगों की उपस्थिति दर्ज हुई। मालूम चला कि मौके से अधिकांश सामान की चोरी हुई है। सुनील के मुताबिक लगभग 50 हजार का सामान चोरों ने साफ कर दिया है। मामले की जानकारी बांकीमोंगरा पुलिस को दी गई है। एफआईआर के बाद इस दिशा में आगे की कार्रवाई हो सकेगी।

सूत्रों के अनुसार सुमेधा और आसपास के क्षेत्र में पुलिस की पेट्रोलिंग भी होती है, इस बारे में लोगों को जानकारी नहीं है। कारण यह है कि रात्रि में पुलिस की उपस्थिति लोगों ने नहीं देखी है। यह भी एक कारण हो सकता है कि चोर उचक्कों को अपने कारनामों को ऊंचाई देने में भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है।और ये मौका पाकर ऐसे काम को अंजाम देने में पीछे नहीं हटते।

Spread the word

You may have missed