तेंदूपत्ता तोडऩे जंगल गयी महिला पर तीन भालुओं ने किया हमला

कोरबा 10 मई। तेंदूपत्ता तोडऩे जंगल गई एक महिला पर तीन भालुओं ने हमला कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया। महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। मामला कोरबा वनमंडल के पसरखेत वन परिक्षेत्र का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार ग्राम केराकछार में रहने वाली 45 वर्षीय सुखमत बाई अन्य महिलाओं के साथ तेंदूपत्ता तोडऩे के लिए जंगल गई हुई थी। इसी दौरान झाडिय़ों के बीच से निकलकर तीन भालुओं ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान बाकी महिलाओं ने जान बचाने मौके से भाग गई। महिला को मृत समझकर भालु जंगल की तरफ भाग गए। फिलहाल गंभीर रुप से हुई घायल महिला का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

Spread the word

You may have missed