कोरबा 12 मार्च। श्वेतांबर जैन समाज ने आज सुबह शहर में अंजनशलाका अनुष्ठान के अंतर्गत विशाल शोभायात्रा निकाली। भजन कीर्तन करते हुए समाज के लोग इसमें शामिल हुए। शोभा यात्रा का स्वागत करने के लिए मुख्य मार्ग पर कई जगह व्यवस्था की गई थी। ट्रांसपोर्ट नगर में नवनिर्मित मंदिर पहुंचकर शोभा यात्रा का समापन हुआ।

श्वेतांबर जैन समाज के द्वारा कोरबा में मुनीसुव्रत स्वामी मंदिर का निर्माण कराया गया है। जहां पर प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित है। 1 सप्ताह से यहां पर विभिन्न कार्यक्रम चल रहे थे, जिसका आज अंतिम दिवस है। वर्ष 2022 मैं ट्रांसपोर्ट नगर के एक हिस्से में मंदिर निर्माण की शुरुआत की गई थी और इसे रिकॉर्ड 1 वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। समय पर इस कार्य को करने के साथ आगे की प्रक्रियाओं के लिए अनुष्ठान आयोजित किया गया है। इस सिलसिले में आचार्य प्रवप्र्रभ सुरिश्वर महाराज यहां पर पहुंचे हुए हैं। समाज की ओर से रविवार को सुबह कोरबा शहर से अंजन शलाका अनुष्ठान के लिए शोभायात्रा निकाली गई जिसमें समाज के लोग शामिल हुए। अनेक स्थानों पर आकर्षक रंगोली डालकर इसका स्वागत किया गया। समाज के लोगों की ओर से जलपान की व्यवस्था भी की गई। 2 घंटे नगर भ्रमण के बाद शोभा यात्रा टीपी नगर के मंदिर परिसर पहुंची और पूर्ण हुई। बताया गया कि यहां पर विधि विधान के साथ संबंधित अनुष्ठान पूरे कराए जाएंगे।

Spread the word

You may have missed