

युवा कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए श्री पति ने कहा कि हमें डटकर मेहनत करने की जरूरत है। आज बाजार के साथ ही उत्पादन लागत और उत्पादकता बड़ी चुनौतियां बन गई हैं। हमें बालको को सतत प्रगति के मार्ग पर बनाए रखने और विश्वस्तरीय कंपनी बनाने की दिशा में इन चुनौतियों को अवसरों में बदलने की जरूरत है। कंपनी को बुलंदियों पर ले जाने के लिए हमें नैतिकता के उच्चस्तरीय मानदंडों का पालन करना होगा। हम स्वप्रेरित होकर नए विचारों के साथ अपना कार्य करें। हम औद्योगिक श्रेष्ठता का ऐसा वातावरण तैयार करें जिससे कोरबा की पहचान पूरे देश मेंएल्यूमिनियम सिटी के रूप में स्थापित हो। समारोह में अनेक बालको अधिकारी, कर्मचारी और ठेका कर्मचारी मौजूद थे। बालको के चीफ पीपल ऑफिसर श्री देवव्रत मिश्रा ने आभार जताया।
—————-

