कोरबा के बाद अब कटघोरा में शासकीय कर्मी मीली कोरोना पॉजिटिव। प्रशासन में मचा हड़कम्प।

कोरबा कलेक्ट्रेट में आदिमजाति विकास विभाग का लिपिक व कटघोरा दूरभाष केंद्र की महिला सफाई कर्मी निकली कोरोना पॉजिटिव।

सख्त निगरानी के बावजूद मिल रहे मरीजों से प्रशासन में हड़कम्प।

कोरबा 27 जुलाई। कलेक्ट्रेट परिसर कोरबा में आदिम जाति विकास विभाग के एक लिपिक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इससे पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वही इनके संपर्क में आने वाले कर्मचारियों को होम क्वॉरेंटाइन में भेजा जा रहा है।  जानकारी के अनुसार कलेक्ट्रेट में कार्यरत एक लिपिक कोरोना पॉजिटिव मिलने का यह पहला मामला है बताया जा रहा है कि आदिम जाति विकास विभाग में कार्यरत लिपिक पिछले दिनों शहर से बाहर गए थे। जब वह इस शहर में वापस आए तो उनका सैंपल लेकर भेजा गया था। सैंपल रिपोर्ट कल आई है जिसमें लिपिक को कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि की गई है। इस मामले की सूचना तत्काल कलेक्टर किरण कौशल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई है। साथ ही इनके संपर्क में आने वाले कर्मचारियों को भी होम क्वारेंटाइन भेजने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार इनके संपर्क में भूलेख विभाग के कई कर्मचारी, अधिकारी आए हैं। वहीं जिले के कटघोरा क्षेत्र के दूरभाष केंद्र कटघोरा में एक सफाई महिला कर्मी का तबियत खराब चल रहा था। तबियत खराब होने की वजह से वो अपने भाई के पास रायगढ़ चली गई। 24 जुलाई को अचानक महिला की तबियत खराब होने से उसका भाई रायगढ़ के जिंदल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जब हॉस्पिटल में कोरोना टेस्ट कराया गया तो महिला कोरोना पाजेटिव पाई गई, जिससे सुनकर दूरभाष केंद्र के सहकर्मी व अधिकायो में भय का माहौल व्याप्त हो गया। खण्ड चिकित्सा अधिकारी रुद्रपाल सिंह कवर का कहना है कि उसके सह कर्मी व अधिकारी को होम कोरन्टीन किया गया व रिपीट टेस्ट किया जाएगा।

Spread the word

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *