R.O. No. 13952/23
R.O. No. 13952/23

कोरबा-। शनिवार रात कटघोरा वनमंडल के ग्राम पंचायत बनिया में सप्ताह भर पहले से डेरा जमाये हाथियों के झुंड द्वारा लगभग दर्जन भर किसानों के घर को तोड़ दिया गया। ग्राम बनिया का मोहल्ला ठिहाई पारा के किसान भगवती यादव, बुधमान सिंह, समारू सिंह गोंड, चरन सिंह गोंड, इतवार सिंह गोंड, गोविंद यादव एवं राम सिंह गोंड के घरों को हाथियों द्वारा तोड़ फोड़ कर सभी के घरों में रखा धान को चौपट कर दिया गया। राम सिंह गोंड के घर में रखे मोटर साइकिल को भी हाथियों के द्वारा तोड़ दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक हाथियों का झुंड दिन भर जंगल में रहता है और शाम होते ही गांव में आकर उधम मचाना शुरू कर देते हैं। हाथियों के आतंक से ग्रामवासियों में दहशत का आलम है और अपने उपलब्ध संसाधनों के साथ रतजगा करने पर विवश हैं।

Spread the word

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *