रंगोली व चित्रकला से स्टूडेंट्स ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कोरबा 6 जून। विश्व पर्यावरण दिवस पर रविवार को शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय में कई कार्यक्रम किए गए। छात्र-छात्राओं के लिए रंगोली, चित्रकला, नारा लेखन, निबंधन व क्विज प्रतियोगिता आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का का संदेश देने आह्वान किया गया। इसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली सराहनीय रही। कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया गया, जहां सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अखिलेश पाण्डेय व महिला इकाई की अंजली कंवर के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेवक मुकेश महंत, डेनी सोनकर, हेमा गुप्ता, कुसुम कैवर्त, रूबी पंडित, प्रमिला ओगरे, रवीना, दर्शना, चंद्रसेनी, उजाला कंवर, गायत्री, देवकीनंदिनी, अश्वनी, ओमप्रकाश, नवरतन, नागेश्वर ने भाग लिया।

Spread the word

You may have missed