नवनिर्वाचित अध्यक्ष पद्मिनी ने ली शपथ, नई पहचान देंगे नगर को

कोरबा 03 मार्च। नगर पंचायत छुरी कला में नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती पद्मिनी प्रीतम देवांगन एवं 15 पार्षदों ने हरदेवलाल वार्ड नंबर 7 सांस्कृतिक मंच में पद की शपथ ली। पद्मिनी ने शपथ ग्रहण के बाद कहा कि समग्र विकास के लिए काम करेंगे और नगर को नई पहचान भी देंगे। क्षेत्र की आवश्यकताओं के संबंध में जल्द ही सरकार को जानकारी दी जाएगी।

शपथ समारोह कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य, प्रेमचंद पटेल विधायक कटघोरा के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। जिला अध्यक्ष भाजपा मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष कटघोरा अभिषेक गर्ग ,महामंत्री संतोष देवांगन जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष धन्नू दुबे,राजेंद्र टंडन, अशोक चावलानी, पवन गर्ग, कौशल देवांगन, नरेंद्र देवांगन भी उपस्थित थे। अनुविभागीय अधिकारी रोहित कुमार सिंह ने अध्यक्ष एवं पार्षदों सुशीला बिंझवार, मनोज कुमार विश्वास, बाल गोविंद देवांगन, श्याम कुमार साहू, सुलोचना केंवट, संगीता यादव, हीरानंद पंजवानी, बालगोविंद कंेवट, नमिता यादव, सुभाष जोशी, कामता प्रसाद देवांगन, करुणा शंकर देवांगन, कांति देवी श्रीवास, शकुंतला देवी गोंड, होरी चेलकर को पद की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में चुन्नीलाल देवांगन ,रामकृष्ण दुबे, विनोद कुमार दुबे, देवी महाराज, महेंद्र सिंह राजपूत, कृष्ण चंद्र अग्रवाल, रामविलास साहू , टेक चंद अग्रवाल, नोखे देवांगन, हरिहर देवांगन, संतोष जायसवाल, फूलबाई, जानकी यादव, गायत्री श्रीवास्तव, प्रतिभा देवांगन ,माधव देवांगन, संपूरन दास, खेमचंद देवांगन डॉक्टर संतोष सोनी, रमेश सिंघानिया, चूड़ामणि देवांगन, संतोष जायसवाल, ईश्वर देवांगन, घसिया राम कंेवट, रामशरण साहू, मुरारीलाल साहू, पंचराम, जगन्नाथ देवांगन,कृष्ण कन्हैया साहू, भगत राम देवांगन सहित बीएस मडावी तहसीलदार कटघोरा, नगर पंचायत छुरी के मुख्य कार्यपालिका अधिकारी अवधेश देवांगन उपस्थित रहे।

Spread the word

You may have missed