किसानों के रकबा में तत्काल सुधार किया जाय, नहीं तो होगा आंदोलन: भाजयुमो

कर्ज में डूबे किसान रकबा कमी के कारण आत्महत्या करने हो रहे हैं मजबूर

कोरबा 8 दिसम्बर। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजेश यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष गंगा पटेल व विवेक कुमार मारकंडे के नेतृत्व में ग्राम बिंझरा धान खरीद केंद्र का अवलोकनन किया जिसमें बहुत सी खामियां पाई गई है।
 ज्ञात हो कि लखनपुर पटवारी हल्का के किसान श्री पहारु राम  ने गत वर्ष अपने ऋण पुस्तिका से 0.690 हेक्टेयर 14 क्विंटल 80 किलो धान का विक्रय किया था।किंतु इस वर्ष 2020 में 0.04 हेक्टेयर रकबा कर दिया गया है जिससे किसान मात्र 2 क्विंटल धान का  ही बिक्री कर सकेगा।किसान मानसिक रूप से व्यथित व परेशान हैं इसी प्रकार पोड़ी  मंडल अध्यक्ष गंगा पटेल का ऋण पुस्तिका में भी इसी प्रकार का खामियां पाई गई है इस पर भाजयुमो प्रदेश मंत्री राजेश यादव ने द्वारा संबंधित अधिकारियों से बातचीत किया गया है अगर समस्या का शीघ्रता से निराकरण नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।बहुत सारे किसान धान खरीदी केंद्रों में इस तरह की समस्याओं से पीड़ित हैं।लेकिन सम्बंधित अधिकारी समस्या को सुलझाने के बजाए किसानों को ही दोषी ठहराया जाता है।गिदावरी के नाम से जमीन का रकबा कम कर रहें हैं।किसान आत्महत्या को हो रहें मजबूर।
Spread the word

You may have missed